कोरबा

क्षेत्रीय संगठन मंत्री का बालको प्रबंधन को कड़ा संदेश,

Korbavani.com- बालको कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का बालको प्रबंधन द्वारा मजदूर विरोधी रवैया, भारतीय मजदूर संघ का झंडे का अपमान एवं स्थाई आदेश का उलंघन के विरोध में चलाए जा रहे शांति पूर्ण आंदोलन को बालको प्रबंधन की गुण्डागर्दी, तानाशाही, हठधर्मिता,अंग्रेजी दमनकारी नीति के तहत् कुचलने के कुत्सित मानसिकता के विरोध में बालको कर्मचारी द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल में परसाभाठा चौक में चलाए जा रहे, 25 वां दिन क्षेत्रीय संगठन मंत्री धरम दास शुक्ला सम्मिलित हुए जिन्होंने अपने कड़े लफ़्ज़ों में प्रबंधन को चेताया कि प्रबंधन अपनी तानाशाही, अंग्रेजनीति ,गुण्डागर्दी, हठधर्मिता रवैया बंद कर मजदूरों की मांग का शीघ्र निराकरण करे और निलंबित कर्मचारियों को वापस काम पर ले तथा कंपनी के स्थायी आदेश का पालन करे वरना आगे आन्दोलन का सामना करने के लिए प्रबंधन तैयार रहे। साथ ही शुक्ला जी ने मजदूरों को भी संयम बनाए रखने हेतु दिशानिर्देश दिए। तथा आगे की लड़ाई के लिए जिला एवं प्रदेश स्तर के भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए सभी इकाइयों को समग्र रूप से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध किए।तत्पश्चात् शुक्ला द्वारा बालको कर्मचारी संघ कार्यालय में कार्यसमिति सदस्यों का बैठक लिया गया जिसमें उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने एवं प्रबंधन से मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ने की योजना पर प्रकाश डाला। बैठक में जिला अध्यक्ष शरद नायर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महामंत्री नवरतन बरेठ, बालको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम लाल चन्द्रा, महासचिव हरीश सोनवानी एवं बालको कर्मचारी संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button