कोरबा

अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी को बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार,

आरोपी के कब्जे से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद,

Korbavani.com- पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। बाल्को प्रभारी सनत सोनवानी के मार्गदर्शन में थाना बाल्को क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 15 अप्रैल शनिवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जेठ सिंह पिता चमरू उम्र 45 वर्ष सा, बासिनखार चौकी रजगामार थाना बाल्को को 15 कोल्ड्रिंक के 2 , 2 लीटर वाली बोतल ले भरे 2,2 लीटर अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना पर बालको पुलिस द्वारा मौके पर जाकर छापामारी कार्यवाही करने पर आरोपी कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके कब्जे से लगभग 30 लीटर से अधिक हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 4500 बिक्री रकम को बरामद कर जप्त किया गया, जिससे आरोपी अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 266/23 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button