Korbavani.com। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की घुड़देवा खदान 3/4 में हुई डकैती और केबल चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खदान क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चोरी, डकैती और लूट की घटनाओं में संलिप्त था। मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 179/2026 में पुलिस पहले ही तीन बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि सात विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस की जांच के दौरान धरम सिंह राजपूत की भूमिका सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से केबल तार काटने में इस्तेमाल हथियार और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking – दीपका में दिनदहाड़े चाकू निकलने से हड़कंप, मारपीट का VIDEO वायरल; एसपी के जिले में खुलेआम गुंडागर्दी पर उठे सवाल…
5 hours ago
पुरानी पेंशन और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार का सकारात्मक रुख, BMS की महारैली के बाद मंत्री समूह से हुई अहम बैठक…
5 hours ago


