Korbavani.com। दीपका थाना क्षेत्र के बस्ती मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मारपीट और चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। किन्नरों के एक समूह और स्थानीय युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान समूह में शामिल एक व्यक्ति द्वारा चाकू निकालकर हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि किन्नरों का समूह बस्ती क्षेत्र में गली-गली घूमकर बख्शीस लेने निकला था। इसी दौरान बस्ती मुख्य मार्ग पर एक स्थानीय व्यक्ति, जिसके शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है, द्वारा कथित तौर पर कुछ टिप्पणी की गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल VIDEO में मारपीट और चाकू दिखाने का दृश्यवायरल वीडियो में किन्नरों का समूह संबंधित व्यक्ति और उसके साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ अन्य लोगों के साथ भी झूमा-झटकी होती नजर आ रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा चाकू निकाले जाने का दृश्य भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।घटना के बाद बस्ती मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर चाकू निकलने और मारपीट की घटना ने इलाके की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और दोनों पक्षों के आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ वायरल वीडियो को भी जांच के दायरे में ले रही है।एसपी के जिले में मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े चाकू निकलने की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा छेड़ दी है। अब पुलिस कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और चाकू निकालकर हमला करने के आरोप में किसकी भूमिका सामने आती है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
पुरानी पेंशन और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार का सकारात्मक रुख, BMS की महारैली के बाद मंत्री समूह से हुई अहम बैठक…
2 hours ago
Korba Breaking- मनरेंगा के कुएं में अचानक धंसी जमीन, 55 वर्षीय ग्रामीण मलबे में समाया, 24 घंटे से रेस्क्यू जारी…
3 hours ago

