Uncategorized

Korba Breaking- मनरेंगा के कुएं में अचानक धंसी जमीन, 55 वर्षीय ग्रामीण मलबे में समाया, 24 घंटे से रेस्क्यू जारी…

Korbavani.com। कोरबा जनपद के ग्राम पंचायत गुरमा क्षेत्र में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कुएं के अचानक धंस जाने से एक ग्रामीण के उसमें समा जाने की घटना सामने आई है। हादसा 1 अक्टूबर की दोपहर का बताया जा रहा है। घटना के बाद से ग्रामीण और बचाव दल मौके पर जुटे हुए हैं। लगातार रेस्क्यू अभियान चलाए जाने के बावजूद अब तक लापता ग्रामीण का पता नहीं चल सका है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरमा में मनरेगा योजना के तहत कुएं का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर धंस गया। जिसकी पहचान सोनसाय मंझवार 55 से बताई जा रही है, अचानक मलबे की चपेट में आकर कुएं के अंदर समा गया।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान चल रहा है और मलबा हटाकर ग्रामीण को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी अब तक लापता ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा कुएं के निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल बचाव दल मलबा हटाने में जुटा है और सभी की नजर रेस्क्यू अभियान के परिणाम पर टिकी हुई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button