Korbavani.com – पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजारी के आश्रित ग्राम राजवाड़पारा मोहल्ला में ग्रामीणों ने हाथी जैसे जानवरों के हमले से बचाने के लिए बिछा रखा था बिजली के तार, सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, बिजली के तार को हटाया गया, नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं प्रशासनिक अमला जांच में जुट गई है।

कटघोरा वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों का लगातार किया जा रहा है शिकार- दरअसल कटघोरा वन परिक्षेत्र में लगातार शिकारियों के द्वारा वन्यजीवों का शिकार किया जा रहा है, इसके साथ ही जंगलों का सफाया भी किया जा रहा है.वन विभाग के सुस्त रवैया देखने को मिलता है, जिसका फायदा उठाकर जानवरों का शिकार किया जा रहा।

हाथी के झुंड ने तोड़े ग्रामीण के घर- ग्राम पंचायत मानिकपुर में दो दर्जन से अधिक हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया हुआ है, दरअसल शनिवार को रात हाथियों के झुंड ने नैनसिंह गोंड के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया है ।








