कोरबा

पारिवारिक कलह से तंग आकर व्यक्ती ने किया कीटनाशक का सेवन, तबीयत बिगड़ी, डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया…

Korbavani.com- जिले के लेमरू क्षेत्र में एक व्यक्ती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर पर रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी आनन फानन में लेमरू के स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। लेमरू अंतर्गत ग्राम बड़गांव में टाकेश्वर सिंह (34) अपने बच्चे के साथ घर पर कार्य कर रहा था, सोमवार की सुबह पत्नी गांव से लौटती है। और पति के साथ साफ सफाई को लेकर विवाद उत्पन्न होता है। उक्त बातो से परेशान होकर टाकेश्वर ने घर पर रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन फानन में टाकेश्वर को लेमरू स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डायल 112 के माध्यम से पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button