कोरबा

रजगामार चौकी क्षेत्र ग्राम दरगा में संदिग्ध हालत अज्ञात युवक के शव की हुई पहचान..

Korbavani.com- कोरबा अंचल के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माड़ानाला के समीप गत दिनों संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। इसकी पहचान पुलिस ने बांगो थाना क्षेत्र के लेपरा पोड़ी निवासी पवन कुमार सारथी के रूप में की हैं। पुलिस ने परिजन से भी पूछताछ की हैं। संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक पवन कुमार सारथी पांच महीने से बोरिंग के काम में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान पांच महीने में वह दो बार घर आया था। मृतक के जीजा ने बताया कि पवन के मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर रजगामार चौकी पुलिस से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे यहां पहुंचे। शव की पहचान होने से अब पुलिस की जांच में तेजी आने उम्मीद हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button