Uncategorized

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का अभियान आज..

Korbavani.com। चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए बच्चे रहें स्वस्थ योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के दुकान क्रमांक 10 एवं 11 में संचालित पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय में 17 जून को बुध पुष्य नक्षत्र तथा 18 जून को गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेदिक पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आयु के अनुरूप आहार-विहार संबंधी उपयोगी जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। बच्चों के लिए लाभकारी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित कर सकते हैं, ताकि बच्चों को प्रतीक्षा और असुविधा का सामना न करना पड़े।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button