कोरबा

Korba Breking- बांगो थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट का तार जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत..

Korbavani.com- बांगो थाना अंतर्गत लेपरा ग्राम पंचायत के महुआपारा निवासी एक व्यक्ति को करेंट लगने से मौत हो गई, व्यक्ति का नाम जाहिलाद यादव है, जो कि मजदूरी का काम करता था, दरसल बरभाठा के आंगनबाड़ी के पास स्ट्रीट लाइट काफ़ी दिनों से खराब थी, जिसे सुधार करने के लिए वह खम्भे पर चढ़ गया, लेकिन बिजली चालू हालत में थी, जिसके चलते उसे जोरो कि झटके लगे और वह जमीन पर गिर गया, तत्काल स्थानीय लोगो द्वारा गंभीर हालात में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा लाया गया जहा डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब होने कि सुचना बिजली विभाग को दी जा चुकि थी, बावजूद इसके स्ट्रीट लाइट का सुधार नहीं किया गया था, जहीलाल यादव छोटे मोटे बिजली का काम करता था।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button