Uncategorized

Korba Breaking- SECL कॉलोनी के D-3 मकान में लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी…

नौकरानी के भरोसे छोड़े गए मकान को चोरों ने बनाया निशाना, परिजनों के लौटने पर सामने आएगा चोरी गए सामान का पूरा ब्योरा..

Korbavani.com। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर, कोतवाली थाना क्षेत्र में SECL कॉलोनी के D-3 मकान में 17 और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त मकान SECL के सेवानिवृत्त कर्मचारी कमल राव का बताया जा रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद वे बिलासपुर में अपना मकान बनवा रहे थे। इसी वजह से कोरबा स्थित मकान को देखरेख के लिए नौकरानी के भरोसे छोड़ दिया गया था। मकान की देखभाल करने वाली महिला नौकरानी वहां रह रही थी। इसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल चोरी हुए आभूषणों और नकदी की वास्तविक कीमत का पता नहीं चल पाया है। मकान मालिक के परिजनों के पहुंचने और सामान का मिलान करने के बाद ही चोरी गए जेवरात तथा नकदी की सही जानकारी सामने आ सकेगी। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। चोरी किस तरह हुई और इसमें कौन शामिल है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button