Korbavani.com- टीपी नगर स्थित ओ.एन.सी. बार और पॉम मॉल के बाहर हुई उपद्रवबाजी और मारपीट की घटनाओं के मामले में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से महिंद्रा थार, बीएमडब्ल्यू और मारुति स्विफ्ट सहित तीन चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की रात दो गुटों में शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया था। वहीं, 19 जुलाई की रात पॉम मॉल के बाहर शराबखोरी की एक और घटना सामने आई, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नितिश ठाकुर और सीएसपी भूषण एक्का के निर्देश पर थाना सिविल लाइन और चौकी सीएसईबी की टीम ने त्वरित कार्रवाई की सौरभ सिंह उर्फ चिक्की, पंकज सोनी, ऋषभ सिंह, आदित्य सिंह उर्फ आदि, हितेश पाण्डेय, मुकेश महतो, शाहरूक सिद्दिकी और मोहम्मद गौस उर्फ रेहान को गिरफ्तार किया गया है। 19 जुलाई की घटना में आरोपी आर्यन राय और सिक्योरिटी गार्ड आशीष सिंह को आबकारी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उपद्रवी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वायरल वीडियो और ऐसे कृत्यों पर सतत निगरानी की जा रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
कोरबा राज्योत्सव में बालको ने पेश की विकास की तस्वीर, औद्योगिक उपलब्धियों के साथ सामाजिक सरोकारों का प्रदर्शन…
13 hours ago
Korba Breaking- कोसाबाड़ी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटी से नकदी पार; डॉग स्क्वॉड से तलाश शुरू…
18 hours ago
Check Also
Close


