Korbavani.com। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम माचाडोली से लापता 12 वर्षीय छात्र विनोय कुमार पोर्ते की तलाश लगातार जारी है। पिता की डांट के बाद घर से निकले छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा पुलिस पूरी तत्परता के साथ उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने भी आमजन से सहयोग की अपील की है। जानकारी के अनुसार माचाडोली निवासी विनोय कुमार पोर्ते (उम्र 12 वर्ष 6 माह) सरस्वती शिशु मंदिर, माचाडोली में कक्षा आठवीं का छात्र है। 12 जुलाई की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ बांगो डेम में नहाने गया था। इसी दौरान उसके पिता विक्रम सिंह पोर्ते ने उसे देख लिया और डांट-फटकार लगाई। इसके बाद पिता अपने काम पर चले गए, लेकिन विनोय घर वापस नहीं लौटा।परिजनों को बाद में जानकारी मिली कि दोपहर करीब 3:30 बजे विनोय माचाडोली अस्पताल के पास से गणपत बस में सवार होकर कटघोरा की ओर गया था। इसके बाद परिजनों ने कटघोरा सहित रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। लगातार खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर 13 जुलाई को परिजनों ने कटघोरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर संभावित पहलू से जांच शुरू कर दी है।कटघोरा पुलिस लगातार परिजनों के साथ मिलकर छात्र की तलाश में पूरी ताकत से जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों और संभावित ठिकानों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र की सकुशल बरामदगी उनकी प्राथमिकता है।इस बीच परिजनों ने आम नागरिकों से भावुक अपील की है कि यदि किसी को विनोय कुमार पोर्ते कहीं भी दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9301318251 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। आपकी एक सूचना एक परिवार की खुशियां वापस लौटा सकती है। परिजनों को उम्मीद है कि जनसहयोग और पुलिस की सक्रियता से विनोय जल्द सकुशल घर लौट आएगा। 12 वर्षीय विनोय की तलाश जारी, पुलिस ने तेज की खोज; परिजनों ने जनता से मांगा सहयोग
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
2 days ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
2 days ago


