Uncategorized

Korba Breaking- सिमकेंदा में खूनी वारदात, घर के सामने खून से लथपथ मिला ग्रामीण का शव जाँच में जुटी पुलिस…

Korbavani.com। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू में एक ग्रामीण का शव घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतक की पत्नी ने दो ग्रामीणों पर घरेलू विवाद के चलते तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा ने 11 अक्टूबर की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने आरोप लगाया कि घरेलू बातों को लेकर अघन कोरवा और नंदू कोरवा ने उसके पति रामदुलार कोरवा पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में अघन कोरवा (22) और नंदू कोरवा (65), दोनों निवासी ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू, को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button