Korbavani.com। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT-26) की तिथि को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षण डी.एड. एवं बी.एड. संघ ने 13 अक्टूबर को कोरबा में शांतिपूर्ण रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की अनुमति मांगी है। संघ की ओर से पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए आवेदन के अनुसार, रैली में लगभग 100 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। रैली दोपहर 11 बजे से घंटाघर से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकाली जाएगी। संघ का कहना है कि परीक्षा की तिथि को लेकर अभ्यर्थियों में मानसिक तनाव और निराशा का माहौल है।आवेदन में रैली को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने का भरोसा दिलाया गया है। संघ ने यातायात नियमों का पालन करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close




