Korbavani.com — कोरबा बालकोनगर थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बालको थाना क्षेत्र के लालघाट की है, जहां आरोपी सरना सिंकू (26 वर्ष), पिता शंकर सिंकू, निवासी मुंडा मोहल्ला ने मासूम को बहला-फुसलाकर इस गंभीर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 65(2) BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में अपने पुत्र की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। मामले की जांच जारी है, और पुलिस द्वारा पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




