Uncategorized

Korba Breaking- पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम- बड़े भाई ने टंगिया से छोटे भाई की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार..

Korbavani.com। जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेपरा में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लंबे समय से चली आ रही रंजिश के बीच बड़े भाई ने छोटे भाई पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम लेपरा निवासी कैलाश धनवार (उम्र लगभग 45-50 वर्ष) और उसके छोटे भाई मथुरा धनवार (उम्र लगभग 42-45 वर्ष) के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और कैलाश धनवार ने टंगिया से मथुरा धनवार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मथुरा धनवार गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैलाश धनवार फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button