Uncategorized

लेमरू हाई स्कूल के विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, शिक्षा से जुड़ाव मजबूत करने का संदेश…

Korbavani.com। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत लेमरू के शासकीय हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना रहा। साइकिल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लेमरू की सरपंच रजनी सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि बुद्धमान सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार रात्रे सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना है। इससे विद्यालय की दूरी बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी और छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे। इस योजना से विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।विद्यालय परिवार ने शासन की इस पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी और बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइकिल मिलने पर खुशी जताई और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button