Uncategorized

Korba Breaking- जुनवानी भैंसमा में सनसनी- 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग हिरासत में…

Korbavani.com। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में आरोपियों ने युवती के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और प्रकरण की विधिवत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में इस घटना में कुल 5 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें से 3 नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि हिरासत में लिए गए नाबालिगों में से ही एक ने चाकू से हमला किया था। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button