Uncategorized

Korba Breaking- जंगल में पुटु बीनना पड़ा भारी, हाथी के हमले ने ली ग्रामीण की जान…

Korbavani.com। कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीडिया के तुर्रीकटरा जंगल में गुरुवार को हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया (लगभग 55 वर्ष) गुरुवार सुबह पुटु (जंगली मशरूम) निकालने जंगल गए थे। इसी दौरान उनकी मौजूदगी एक जंगली हाथी से हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में पुटु और अन्य वनोपज संग्रह के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों का रुख करते हैं। ऐसे समय हाथियों की सक्रियता भी बढ़ जाती है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर जंगल में प्रवेश नहीं करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button