Uncategorized

देर रात तक छलकते रहे जाम, पुलिस के छापे में दो बारों की खुली पोल, नियम तोड़ने पर दो मैनेजरों पर कार्रवाई…

Korbavani.com- कोरबा, 9 जुलाई। शहर में देर रात तक बार संचालन और आबकारी नियमों के उल्लंघन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाम मॉल स्थित वन नाइट क्लब (ओएनसी) और सेंट्रल प्वाइंट स्थित एक बार में आकस्मिक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में निर्धारित समय सीमा के बाद भी ग्राहकों को शराब परोसी जाती मिली।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दोनों बारों के मैनेजरों को थाने लाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।गौरतलब है कि हाल ही में पाम मॉल स्थित ओएनसी से शराब पीकर निकले एक युवक द्वारा स्कॉर्पियो को मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने की कोशिश का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून और आबकारी नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button