Uncategorized

Korba Breaking- ग्राहकों की शिकायत पर हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स दुकान पर खाद्य विभाग की दबिश, एक दुकान से सैंपल तो दूसरी में 75 किलो खराब मिठाई नष्ट…

Korbavani.com। त्योहारों और आम दिनों में मिठाइयों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग ने दुकानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज पॉवरहाउस रोड स्थित हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स/छप्पन भोग का प्राप्त शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर विभागीय टीम ने खोवा, जलेबी और रबड़ी जलेबी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, रजगामार स्थित सुनील स्वीट्स में निरीक्षण के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियां और खराब हो चुकी मिठाइयां पाई गईं। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर करीब 70 से 75 किलोग्राम खराब मिठाई नष्ट कराई। साथ ही साफ-सफाई और आवश्यक सुधार सुनिश्चित होने तक दुकान को बंद करा दिया गया। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण को लेकर दुकानों की जांच की जा रही है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button