Uncategorized

देवउठनी एकादशी की तैयारियों के बीच आंगन में पहुंचा 8 फीट का अजगर, मूसलाधार बारिश में जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू.. देखें वीडियो…

रेनकोट और गमबूट पहनकर मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम प्रमुख, काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा; परिवार और पड़ोसियों की लगी रही नजरें

Korbavani.com । घर में देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक करीब 8 फीट लंबा विशाल अजगर घर के आंगन में पहुंच गया। अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।घटना के समय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी बारिश की परवाह किए बिना रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गए। लगातार बारिश और फिसलन को देखते हुए उन्होंने रेनकोट और गमबूट पहनकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।बताया गया कि अजगर काफी विशाल था और खुद को बचाने के प्रयास में लगातार आक्रामक हो रहा था। रेस्क्यू के दौरान वह हमला करने की कोशिश भी कर रहा था। ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में जितेंद्र सारथी ने धैर्य, सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू बैग में रखा। इस दौरान घर के सदस्य छाता लेकर खड़े रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान को देखते रहे। परिवार को आशंका थी कि यदि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह घर के अंदर भी प्रवेश कर सकता है। वहीं, विशाल अजगर की मौजूदगी की खबर मिलते ही आसपास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी रहीं।लगातार बारिश, फिसलन और अजगर के आक्रामक व्यवहार के बीच सुरक्षित रेस्क्यू अभियान को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद जितेंद्र सारथी ने सावधानी और अनुभव के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। उनके इस प्रयास ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को सामने रखा।वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपीलजितेंद्र सारथी ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित एवं सूखे स्थान की तलाश में घरों, आंगन, जूते-चप्पलों, वाहनों और आसपास के स्थानों पर पहुंच सकते हैं। ऐसे में किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या स्वयं पकड़ने का प्रयास करें। तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आम नागरिक दोनों सुरक्षित रह सकें।

वन्यजीव रेस्क्यू हेल्पलाइन: 8817534455, 7999622151

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button