Uncategorized

माधव संस्कार समिति ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल, ठंड से राहत पहुंचाने की पहल..

Korbavani.com– सेवा और समर्पण की भावना को चरितार्थ करते हुए माधव संस्कार समिति, कोरबा द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण का सराहनीय कार्य किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से समिति ने सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर कंबलों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा। समिति का मानना है कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति अभाव के कारण परेशान न हो।इस अवसर पर माधव संस्कार समिति के सदस्य लोकेश्वर चौहान, संपत यादव, लखन लाल चंद्र एवं राकेश तलवार उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाते हुए मानवता और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।समिति के सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, करुणा और परोपकार को विशेष महत्व दिया गया है। जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का परिचायक भी है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सेवा कार्य की वास्तविक सार्थकता है। माधव संस्कार समिति की इस पहल की सराहना की जा रही है। समिति ने सेवा और सहयोग की भावना के साथ समाजहित में ऐसे कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। नर सेवा ही नारायण सेवा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button