Uncategorized

मितानिन दिवस पर लालपुर और पाथा में सम्मान समारोह, साड़ी व श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान…

Korbavani.com। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर एवं पाथा में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। समारोह में ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच भोला गोस्वामी, ग्राम पंचायत पाथा के सरपंच धनेश्वर ओरेकेरा, सुखसाय माझवार, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मितानिनों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button