Korbavani.com। कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत रिपोर्टर इमानुअल तांडी का शव शहर के सीएसईबी कॉलोनी, आरामशीन क्षेत्र स्थित उनके घर में बंद कमरे के भीतर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहते थे। बीते कुछ दिनों से घर का दरवाजा बंद था। इसी दौरान कमरे से तेज बदबू आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उनका शव पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटे और परिवार के सदस्य को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।बताया जा रहा है कि इमानुअल तांडी एक स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्य करते थे और पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से पत्रकारों और परिचितों में गहरा दुख और स्तब्धता है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




