Korbavani.com। बाल्को ढेंगुर एवं बेलगरी पुल पर डामरीकरण कार्य के चलते 18 अक्टूबर को आठ घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। दोनों पुलों पर राइडिंग सरफेस को समतल करने के लिए डामरीकरण किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।जारी आदेश के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ढेंगुर एवं बेलगरी पुल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान पुलों पर निर्माण कार्य किया जाएगा, ताकि सड़क की सतह को समतल कर आवागमन को सुरक्षित बनाया जा सके।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम, 1994 के नियम 215 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील है।वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित अवधि के दौरान इन पुलों से आवागमन करने से बचें तथा अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close




