Korbavani.com। जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कई थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।इस बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर नियंत्रण बढ़ाना बताया जा रहा है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए अन्य स्थानों पर भेजा गया है। अचानक हुए इस तबादले से पुलिस विभाग में हलचल देखी जा रही है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।





