Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा के नन्हे खिलाड़ियों के बीच पहुंचे भारतीय फुटबॉल के हीरो बाईचुंग भूटिया, स्टेडियम बना जश्न का मैदान.. देखें वीडियो…

Korbavani.com। भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराने वाले पूर्व स्ट्राइकर बाईचुंग भूटिया आज छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा पहुंचे। उनके आगमन से पूरे जिले में खेल उत्साह अपने चरम पर दिखाई दिया। शहर के इंदिरा स्टेडियम मैदान में आयोजित इस विशेष बाल फुटबॉल कार्यक्रम का आयोजन बच्चों के खेल प्रबंधकों, प्रशिक्षकों एवं स्थानीय आयोजक टीम द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जिले के स्कूली बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रिय फुटबॉल सितारे का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। आयोजन के तहत बच्चों द्वारा फुटबॉल से जुड़ी विभिन्न क्रीड़ा गतिविधियां, अभ्यास सत्र और प्रदर्शन मैच प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर बाईचुंग भूटिया ने मैदान में मौजूद बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें अनुशासन, मेहनत, टीमवर्क और खेल भावना का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सही प्रबंधन, बेहतर मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों के मार्गदर्शन में बच्चों के साथ मैदान पर फुटबॉल अभ्यास, पासिंग ड्रिल और छोटे मुकाबले भी कराए गए, जिससे नन्हे खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। बाईचुंग भूटिया के साथ समय बिताना बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

पूरा वीडियो देखें, जहां इंदिरा स्टेडियम में बच्चों की ऊर्जा, आयोजकों की मेहनत और बाईचुंग भूटिया का प्रेरणादायक अंदाज़ साफ तौर पर कैमरे में कैद है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button