Uncategorized

पाली चैतुरगढ़ थंडर राइड 2026: महाशिवरात्रि पर पाली से चैतुरगढ़ तक रोमांचक साइकिल रेस, पंजीयन 13 फरवरी तक..

Korbavani.com। जिले में पर्यटन, खेल और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी पाली महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक पाली महोत्सव ग्राउंड, केराझरिया (पाली), जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।महोत्सव के प्रथम दिवस 15 फरवरी 2026 को विशेष आकर्षण के रूप में “पाली चैतुरगढ़ थंडर राइड 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पाली से चैतुरगढ़ तक रोमांचक साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें जिले सहित प्रदेश व देश के साइकिलिंग प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।इस प्रतियोगिता में न्यूनतम 15 वर्ष आयु के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक अथवा QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 25,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 15,000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दोनों वर्गों में चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 1,100 रुपये का सांत्वना नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार यह आयोजन पाली की स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विविध संस्कृतियों से परिचय, पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा क्षेत्र के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए श्री दीनू पटेल, खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा (मोबाइल: 7067747300) अथवा रामकृपाल साहू, सहायक खेल अधिकारी (मोबाइल: 9074668699) से संपर्क किया जा सकता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button