Uncategorized

ऊर्जानगरी कोरबा में भाजपा का नया शक्ति केंद्र, ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन से रचा गया संगठनात्मक इतिहास…

Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय अटल स्मृति भवन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भव्य, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, रायपुर संभाग सह प्रभारी राजीव सिंह, देवेंद्र पांडेय एवं जोगेश लांबा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कोरबा में बनने वाला अटल स्मृति भवन संगठन की शक्ति, विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देगा। उन्होंने जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं उनकी टीम को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि विचार, अनुशासन और सेवा की कार्यशाला होते हैं। अटल स्मृति भवन आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों का जीवंत केंद्र बनेगा। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह भवन जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को मजबूती प्रदान करेगा।जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि नया कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर निर्मित किया जाएगा और यह प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं संगठनात्मक कार्यों का प्रमुख केंद्र होगा। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। स्थल पर अनुशासन, एकता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button