Uncategorized

कटघोरा कन्या शाला में बेटियों को मिला आत्मनिर्भरता का पहिया, विधायक प्रेमचंद पटेल व जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने किया साइकिल वितरण…

Korbavani.com। कटघोरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और भाजपा सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button