Uncategorized

जब नज़दीक मिला सुरक्षित इलाज- PHC भिलाई बाजार में 36 घंटे में 4 सफल प्रसव, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी कामयाबी…

Korbavani.com। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशु संरक्षण की दिशा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों के चलते यहां मात्र 36 घंटे के भीतर 4 गर्भवती महिलाओं का सफल और सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया गया, जिससे शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी के नेतृत्व में जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में शांति (अंडीकछार), प्रीति (रलिया), कोमल (रिस्दी) और सकीना (उम्मेदी भाठा) का सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया गया। Rh- गर्भवती महिला का सफल प्रसव स्वास्थ्य टीम की सजगता और विशेषज्ञ देखभाल का प्रमाण है। प्रसव के बाद सभी जच्चा और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा उन्हें निरंतर चिकित्सकीय देखरेख प्रदान की जा रही है। परिजनों ने गांव के समीप ही सुरक्षित प्रसव सुविधा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रति संतोष व्यक्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में 24×7 सामान्य प्रसव सुविधा उपलब्ध है। यहां प्रतिमाह औसतन 15 से 20 सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक कुल 194 संस्थागत सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए हैं। यह उपलब्धि चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीमवर्क का परिणाम है।कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी ने इस सफलता पर स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए नागरिकों से अपील की कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में कराएं, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button