Korbavani.com। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुंआभट्ठा पिकअप स्टैंड के पास संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और कुल 18,800 रुपए नकद बरामद किए। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि पिकअप स्टैंड के समीप कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से नगदी एवं ताश की गड्डी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम अंसारी (34), हनीफ (26), शाहिद अली (37), आनंद (34), गजेंद्र साहू (37), अशोक चंद्रा (41), साबिर (35) तथा मेहताब शामिल हैं। जब्ती पंचनामा के अनुसार आरोपियों के पास से अलग-अलग राशि बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत ₹18,800 आंकी गई। मानिकपुर चौकी प्रभारी का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
2 days ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
2 days ago


