Uncategorized

Korba Breaking- कटघोरा के जंगल में नन्हे मेहमान की दस्तक, हथिनी ने शावक को दिया जन्म…

Korbavani.com। कटघोरा वनमंडल से वन्यजीव प्रेमियों और क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। एत्मानगर रेंज के टेटी नदी किनारे एक हथिनी ने बीती रात नन्हे शावक को जन्म दिया। शावक के जन्म के बाद कटघोरा वनमंडल में हाथियों की संख्या 51 से बढ़कर 52 हो गई है। वन विभाग के अनुसार हथिनी और उसका नवजात शावक दोनों स्वस्थ हैं। जन्म के बाद वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि हथिनी और शावक को किसी तरह की परेशानी न हो तथा आसपास के ग्रामीण भी सुरक्षित रहें। इधर, पचरा सर्किल क्षेत्र में करीब 19 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों के करीब जाने का प्रयास न करें और उनके विचरण क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचें। वन विभाग ने ग्रामीणों को विशेष रूप से रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। जंगल या हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में अकेले जाने से बचने तथा हाथियों को देखकर उन्हें घेरने या भगाने का प्रयास नहीं करने को कहा गया है।नन्हे शावक के जन्म से वन क्षेत्र में हाथियों का कुनबा बढ़ा है। वन विभाग की टीम हथिनी और शावक की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। साथ ही पचरा सर्किल में विचरण कर रहे हाथियों के दल पर भी नजर रखी जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button