Korbavani.com। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के सीपत पारा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि जमीन के बंटवारे और अलग-अलग पाटा किए जाने को लेकर हुए विवाद में एक 23 वर्षीय युवक ने अपने 85 वर्षीय चाचा के सिर पर टांगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान बबन राम यादव पिता बुद्ध राम यादव (85 वर्ष), निवासी सीपत पारा पिपरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बबन राम यादव का अपने भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव पिता राम प्रसाद यादव (23 वर्ष) से जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर सोनू उर्फ अशोक यादव द्वारा टांगिया से बबन राम यादव के सिर पर वार किए जाने का आरोप है। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन बंटवारे को लेकर पुराना विवाद सामने आया है। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका की पुष्टि पुलिस द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर की जा रही है। मामले में पुलिस की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




