Uncategorized

Korba Breaking- अजगरबहार के नर्मदा गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से वनांचल में सनसनी, बजरंग दल के हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा एक संदिग्ध को हिरासत में लिया.. देखें वीडियो…

Korbavani.com। बालको थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में कथित गोवंश वध की घटना सामने आने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार देर रात गोवंश को काटे जाने की सूचना शनिवार सुबह फैलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर गोवंश का सिर, खाल तथा मांस के टुकड़े पड़े होने की बात सामने आई, जिसे देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस एहतियात के तौर पर गांव में निगरानी बढ़ाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।”

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button