Uncategorized

KORBA- क्राइम ब्रेकिंग- करूमौहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मौत बनी रहस्य…

Korbavani.com। जिले के करूमौहा ग्राम के घने जंगल में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परदेसी (22 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, वहीं पुलिस को सूचना दे दिया गया हैं, यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। ऐसे में हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button