Korbavani.com- 17 मार्च रविवार को पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत हजारों लोगों ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में विधिवत भाजपा प्रवेश किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित होकर प्रवेश करने वालों में जिला व जनपद पंचायत सदस्य, पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी, महिलाएं एवं हजारों की संख्या में लोग शामिल है। सभी को बीजेपी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रवेश कर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए इस लोकसभा चुनाव में पाली-तानाखार विधानसभा से बड़ी लीड लेने की बात कही।जय बूढ़ादेव – जय जोहार के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा प्रवेश के बाद आज हमारे भाजपा परिवार की ताकत इस विधानसभा में दुगनी हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विकास की बात करते हैं, इसलिए हम यह चुनाव केवल और केवल विकास की बात पर लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अपार संभावनाओं से परिपूर्ण है, लेकिन आज भी यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। पिछले 05 साल कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं को यहां आने ही नहीं दिया है, जिसके चलते क्षेत्र का विकास अवरुद्ध रहा। डॉ पांडेय ने कहा कि हमने बीते दिन मातिन दाई मंदिर में लगभग 97 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है, यह मात्र पहली कड़ी है आगे उस मंदिर को भव्य बनाने के लिए करोड़ो के कार्य किये जाएंगें। साथ ही पाली महोत्सव की तर्ज पर तुमान महोत्सव भी मनाया जाएगा। चैतुरगढ़ का भी विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। यहाँ की जनता के समर्थन से निश्चित ही हम पाली-तानाखार विधानसभा को विकसित करने जा रहे है। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, विधायक सुशांत शुक्ला, बृजेन्द्र शुक्ला, गोपाल साहू, रोशन ठाकुर, राजेश चतुर्वेदी, पवन पोया, रघुनंदन जायसवाल, कौशल राज, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, शिव चौहान, भैयालाल सहित हजारों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कईयों ने किया घर वापसी कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले अधिकांश कार्यकर्त- पदाधिकारी कॉंग्रेस मे जोगी- उइके गुट (जोगी कांग्रेस) के बताए जाते हैं, जिन्होंने हालिया चुनाव में पार्टी में रहकर भी उइके के लिए काम किया है। कुछ ठेकेदार और कुछ अवसर वादी नेता है, तो कुछ वाकई में कॉंग्रेस मे उपेक्षा का दंश झेल रहे थे। पार्टी मे इन्हें तवज्जो नहीं मिल रही थी, वहीँ कुछ भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं जो किसी कारण से भाजपा छोडकर अन्य दलों मे शामिल हो गए थे, तो य़ह एक तरह से उनकी घर वापसी जैसा रहा।

इन्होंने किया भाजपा प्रवेश– पाली नपं अध्यक्ष उमेश चंद्र ,जिप सदस्य गणराज सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेश सिंह ठाकुर, शंकर दास महंत,नपं पूर्व एल्डर मेन अनिल सिंह परिहार,सुनील अग्रवाल, पार्षद सोना ताम्रकार,रोहित प्रजापति,पिंटू अग्रवाल,जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह,अंजू पांडे, नारायण सिंह,जसवंत लकड़ा, मनोज वर्मा,लखश्वर सिंह, ईश्वर,हरीश वंदनी,गुड्डा तिवारी ,संजय जायसवाल आदि प्रमुख नाम के अलावा पाली तानाखार विस क्षेत्र के लगभग ढाई हजार लोगों के प्रवेश का दावा किया गया है।





