Korbavani.com। रावण दहन के बाद मूड़ापार बाजार के पास आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में रातभर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।घटना मूड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे बस्ती में एक पुराने पेड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार कर दिए गए। गंभीर रूप से घायल युवक खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की और रातभर चले सर्च अभियान के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस विवाद की वजह, हत्या में शामिल लोगों की भूमिका और वारदात के घटनाक्रम की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close




