Uncategorized

49 वर्षों की परंपरा के साथ बालकोनगर में मना विजयादशमी उत्सव, रावण-दहन कर दिया सत्य की जीत का संदेश…

Korbavani.com। विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों, रामलीला मंचन और रावण-दहन ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह ने रावण-दहन किया। इस दौरान बालकोनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।उत्सव का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी, कर्मचारियों और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। पिछले दिनों आयोजित रामलीला की प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण-दहन रहा। रावण के पुतले का दहन होते ही मैदान में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। यह आयोजन असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने के साथ ही मर्यादा, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।बालकोनगर का सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव पिछले 49 वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज में एकता, आपसी सौहार्द और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा दे रही है। उत्सव ने एक बार फिर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक उत्साह की झलक प्रस्तुत की।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button