Korbavani.com- आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर ने कुसमुंडा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान आम जनता को बताया कि हमारी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होती, छत्तीसगढ़ में AAP की सरकार बनते ही दिल्ली, पंजाप की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर परिवार को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य बिलकुल मुफ्त दी जाएगी. सरकारी काम के लिए आपको किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नही होगी, कर्मचारी अधिकारी आपके घर आकर काम करके जायेंगे, इसके लिए किसी को एक रुपया भी देने की जरूरत नही होगी, भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर देंगे. 18 वर्ष से ऊपर महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी जो आज तक किसी भी सरकार ने नही किया. जानता भी अब नयापन चाहती है जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे. श्री केलकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली पंजाब में सरकार बनी, अब छत्तीसगढ़ की बारी है, प्रदेश की जनता भी बदलाव चाहती है, ये बदलाव आप के लिए ही है.प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए एक मौका AAP के विशाल को दीजिए.
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


