कोरबा

बालको नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता ने संभाली मोर्चा घर-घर जाकर कर रहे हैं जनसंपर्क..

Korbavani.com- कोरबा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल के प्रचार प्रसार में बालकों के कार्यकर्ता मोर्चा संभाले दिख रहे हैं, महिलाएं हो यह पुरुष या युवा वर्ग सभी अपने अपने हाथों में कांग्रेस के झंडा, गमछा एवं घोषणा-पत्र का पंपलेट लेकर वार्डों के प्रत्येक घरों में जा जाकर लोगों से मिल रहे हैं, महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति को साक्षी मानकर अपना जनसंपर्क प्रारम्भ किया। बालको नगर वार्ड नंबर 35 वा 36 एवं 39 क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क का मोर्चा संभाला। जनसंपर्क में मौजूद कार्यकर्ता का कहना है कि 15 वर्षो में लगातार विकास के कार्य हुए है जिससे जनता खुश है और विकास ही रिपोर्ट कार्ड है। जो भी विकास कार्य अधूरे हैं सरकार बनते ही पूर्ण किया जाएगा इसी तर्ज के साथ कार्यकर्ताओं ने लग्न एवं ईमानदारी से अपने क्षेत्र में जोर-जोर से प्रचार प्रसार करते दिख रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button