कोरबा

अपनी जान की परवाह ना कर पुलिस की टीम ने कोरबा मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ लगभग 4 माह के बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद.

महिला आरोपी भी गिरफ्तार। 

Korbavani.com – कोरबा जिला अस्पताल से लगभग 4 माह का एक बच्चा 17 अगस्त को लगभग शाम 5 बजे बच्चा चोरी की सूचना के बाद रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध कायम कर छानबीन मे झूट गई, सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। बच्चा चोरी करने वाली कथित आरोपी महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कथित आरोपी महिला की तलाश में जुट गयी थी, मुखबिर से जानकारी मिलते ही बालको पुलिस एवं सिविल लाइन की संयुक्त टीम पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक कोरबी पुलिस चौकी के क्षेत्र ग्राम पंचायत लाद पहुंची लगातार बारिश होने के बाद भी पुलिस की टीम घर घर जाकर खोजबीन में जुटे हुए थे जांच के दौरान 4 माह का बच्चा छिंदवाड़ा पारा से बरामद किया गया। 4 माह के बच्चे को बालको पुलिस सउनि सुखलाल सिदार आज सुबह 8:00 बजे 4 माह के बच्चे को महिला से बरामद कर लिया है, महिला आरोपी का नाम हरिमा पांडो पिता फूल साये पांडो उम्र 23 वर्ष पांडवपारा की निवासी है, बच्चे को पानी पिला-पिला कर जिंदा रखा गया था। बच्चा चुराने वाली महिला के साथ बच्चे को सुरक्षित अस्पताल लाया गया है। जहां बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। बाल्को प्रभारी मंजुषा पांडे ने कहा कि यह मामला 4 दिन पहले का है, जहां मेडिकल कॉलेज कोरबा के अस्पताल से 4 माह बच्चे को चोरी कर लिया गया था। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कड़ी जांच के बाद बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक मंजुषा पांडेय, सउनि राकेश गुप्ता, सउनि दुर्गेश राठौर, सउनि नीलम केरकेट्टा, सउनि सुकलाल सिदार, आर शत्रुहन बंजारे थाना बालको एवं आरक्षक जितेंद्र सोनी, राकेश कर्ष, संदीप भगत, रीतु भगत महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button