Uncategorized

ग्राम चर्रा के नेहरू युवा केन्द्र कोरबा (छ. ग) ने मनाया 132वी आंबेडकर जयंती

कोरबा 14 अप्रैल कोरबा जिले के ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम चर्रा में बड़ी धूम धाम से प्राथमिक शाला चर्रा आंगनबाड़ी भवन पर जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामप्यारी जाखड़ , जनपद सदस्य पसान से प्रकाश चंद जाखड, जनपद सदस्य लेपरा से किरण मरकाम सामाजिक कार्यकर्ता शिव मरकाम के द्वारा बाबा साहेब जी की स्मृति चिन्ह पर दीप प्रज्वलित , माल्यार्पण , तिलक और श्रीफल फोड़ कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किए l तत्पशचात अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया नेहरु युवा केंद्र के युवाओं के द्वारा , उद्वोधन कि कड़ी में जनपद उपाध्यक्ष जाखड़ मैडम जी ने बाबा साहेब जी कि जीवन शैली को अपने ऊपर ढालने के प्रति संदेश दिया वही जनपद सदस्य मरकाम मैडम ने संविधान से जो हमको अधिकार मिला है उस पर चर्चा करते हुए बाबा साहेब आंबेडकर जी के प्रति आभार व्यक्त किए जिनके बदौलत आज जो कुछ हमको मीला हैं l जनपद सदस्य प्रकाश चंद जाखड़ ने बताया कि किस परिस्थिति से अंबेडकर जी ने अपनी पढ़ाई पुरा किए और शिक्षित होकर आज हम सभी को एक प्रतिष्ठित एवम् सुप्रसिद्ध संविधान प्रदान किए l शिक्षा समिती के अध्यक्ष बाबू सिंह कंवर ने बताया कि डॉ . बाबा साहेब जी हामरे लिए बहुमूल्य रहे हैं और बहुमूल्य रहेंगे l जिनके अथक प्रयास से आज हमें अपने अधिकार से जीने का का अधिकार प्राप्त हैं l आगे मुख्य अतिथि के कर कमलों से नेहरु युवा केंद्र के युवाओं को तिलक लगाकर उन्हें ऊर्जावान होकर समाज में परिवर्तन लाने का आशीर्वाद प्रदान किए l डॉ अंबेडकर बाबा साहब जी का जीवन शैली को उपस्थित समस्त युवाओं ने रैली निकाल कर लोगो को दिया संदेश , कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधियों के साथ शिक्षा समिती के अध्यक्ष बाबू सिंह कंवर, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता अनुरंजना तिर्की , ग्राम की महिलाएं , एवम् नेहरू युवा केन्द्र से प्रशिक्षित एवम् सक्रिय युवा मनराखन अगरिया ,जगमोहन बींझवार, अतुल राग, शिवराम बींझवार कंवर, माधूरी महंत, प्रमिला राजवाड़े, के साथ भारी संख्या में ग्रामीण जनो की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ अंतिम मे सभी को स्वल्पहार कराएं गए l यह कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र ज़िला युवा अधिकारी शुभजीत डे जी के मार्गदर्शन में हुआ l

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button