Uncategorized

गढ़ उपरोड़ा मे सनातन संघर्ष समिति द्वारा आगामी 6अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भगवा बाईक रैली कार्यक्रम के लिए आवश्यक बैठक

गढ़ उपरोड़ा 03 अप्रैल,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में उप तहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा मे आज सनातन संघर्ष समिति द्वारा आगामी 6अप्रैल श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल भगवा बाईक रैली कार्यक्रम के लिए 10बजे से नवधा मंच में आवश्यक बैठक आयोजित किया गया था,जिसमे शंकरगढ़ मंदिर से प्रारंभ होकर सतरेंगा होते हुए गढ़ उपरोड़ा बस्ती से हरदी महुआ, डीडापाठ, गौ मुखी सेवा धाम से बजरंग चौक लेमरू में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवम प्रसाद ग्रहण के समापन होना है इस कार्यक्रम में लगभग 200 बाईक के साथ डीजे साउंड के साथ रैली किया जायेगा।
आज 10बजे से नवधा मंच गढ़ उपरोड़ा में आगामी 6अप्रैल के श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य विराट बाईक रैली कार्यक्रम के लिए विशेष चर्चा किया गया इस अवसर पर हरि शंकर यादव ,रतन सिंह कंवर एवम अजगर बहार से पूर्व सरपंच लव भूषण तंवर एवम रितेश गुप्ता एवम मीडिया प्रभारी कृष्णा दास महंत,सरपंच पति ठाकुर राम राठिया, पतंग सिंह कंवर ,राजाराम राठिया जी,बाबूलाल विश्वकर्मा जी, रामप्रसाद जी, कृष्णा कुमार कंवर,अमरसिंह कंवर एवम चंद्रा कुमार राठिया उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सभी मित्रों को सादर आमंत्रित किया जा रहा है अपने ईष्ट मित्रो के साथ शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button