Uncategorized

Korba Breaking खेत में घात लगाए बैठा था भालू! दो मासूमों पर अचानक हमला, दोनों गंभीर घायल …

Korbavani.com। लेमरू वन परिक्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के छातीबाहर गांव में खेत में धान की फसल देखने गए दो मासूम लड़कों पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के ताबड़तोड़ हमले में दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना करीब एक घंटे पहले की बताई जा रही है। दोनों बच्चे अपने खेत में फसल देखने गए थे। इसी दौरान उनका सामना अचानक भालू से हो गया। इससे पहले कि बच्चे कुछ समझ पाते, भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को मिली। परिजन तत्काल दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल कोरबा लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और भालू से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। घटना को लेकर वन विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button