Korbavani.com। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के स्वास्थ्य को लेकर मीना जैन मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (MJM हॉस्पिटल), कोरबा ने विशेष पहल की है। जिले के स्कूल शिक्षकों के लिए अस्पताल ने रियायती दर पर फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पैकेज शुरू किया है। 10 हजार रुपये मूल्य का यह पैकेज सीमित अवधि के लिए महज 1400 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज का लाभ 5 से 10 सितंबर 2026 तक लिया जा सकता है। पैकेज में कुल 69 प्रकार की ब्लड जांच शामिल हैं। इसके अलावा ECG, Chest X-Ray और MD Medicine चिकित्सक से निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी।
69 तरह की जांच से होगी स्वास्थ्य की व्यापक जांच- हेल्थ चेकअप पैकेज में CBC, LFT, RFT, HbA1c, Thyroid Profile, Lipid Profile, Iron Profile, Vitamin B12 और Vitamin D जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं। इसके माध्यम से शरीर में रक्त, लिवर, किडनी, शुगर, थायरॉयड, कोलेस्ट्रॉल, आयरन और विटामिन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। पैकेज में T3, T4 और TSH सहित Thyroid Profile तथा Cholesterol, Triglycerides, HDL, LDL और VLDL की जांच भी शामिल है। साथ ही Chest X-Ray और ECG की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
जांच रिपोर्ट के बाद डॉक्टर से परामर्श- स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद शिक्षकों को MD Medicine चिकित्सक से निःशुल्क परामर्श मिलेगा। इससे जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी प्राप्त की जा सकेगी। MJM हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगातार शिक्षण कार्य में व्यस्त रहने वाले शिक्षकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से शिक्षक दिवस के अवसर पर यह विशेष स्वास्थ्य पहल शुरू की गई है। शिक्षकों के लिए विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज का लाभ 5 से 10 सितंबर 2025 तक लिया जा सकता है। इच्छुक शिक्षक पंजीयन और अन्य जानकारी के लिए MJM हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 9479118941 पर संपर्क कर सकते हैं।





