Uncategorized

रायपुर में 10 जुलाई को बिजली कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर मुख्यालय में होगी विशाल आमसभा…

रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को रायपुर के डंगनिया स्थित बिजली मुख्यालय में एक दिवसीय विशाल आमसभा एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने प्रदेशभर के बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।महासंघ के अनुसार यह आमसभा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि बिजली अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, सेवा सुरक्षा और बिजली कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प का मंच होगी। संगठन का कहना है कि लंबे समय से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण के लिए व्यापक जनसमर्थन और कर्मचारियों की एकजुट भागीदारी आवश्यक है।संगठन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्राथमिकता न देते हुए इस आंदोलन में शामिल हों। महासंघ का मानना है कि कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति शासन और प्रबंधन तक एक स्पष्ट संदेश पहुंचाएगी कि बिजली परिवार अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह एकजुट है।डंगनिया स्थित बिजली मुख्यालय में यह आमसभा शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। संगठन ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेशभर के बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिकतम संख्या में रायपुर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button