Uncategorized

ठेकेदारों ने राजकुमार यादव पर जताया भरोसा- वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन की सौंपी कमान, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष…

Korbavani.com। वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को नया नेतृत्व मिल गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष के प्रस्ताव तथा सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से राजकुमार यादव को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन की घोषणा के बाद सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार यादव ने संगठन के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता वेदांत क्षेत्र के सभी ठेकेदारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान और उनके अधिकारों के लिए संगठित एवं मजबूती से आवाज उठाना होगी।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा। संगठन के प्रत्येक सदस्य को उसकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि सभी को समान अवसर और सम्मान मिल सके। साथ ही प्रबंधन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ठेकेदारों से जुड़े मुद्दों का सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। राजकुमार यादव ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही ठेकेदारों की सबसे बड़ी ताकत होता है। सभी सदस्यों के सहयोग से वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन को नई पहचान दिलाने और संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकुमार यादव के नेतृत्व में एसोसिएशन ठेकेदारों के हितों की प्रभावी आवाज बनेगा और संगठन भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button